कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से सोनपुर रेलमंडल ने अपने अधीन आने वाले आठ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए है। 10 रुपए में मिलने वाला प्लेटफॉर्म टिकट अब 50 रुपए में मिलेगा।
सोनपुर मंडल ने यह आदेश जारी करते हुए सभी आठ स्टेशनों पर गुरुवार की रात से ही नया दर लागू करने को कहा है। जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं, उनमें मुजफ्फरपुर, बरौनी, हाजीपुर, खगड़िया, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी व नवगछिया स्टेशन शामिल है।
Source: Hindustan













Be First to Comment