जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना के सिरिसिया गांव में रविवार की सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी पहचान अशोक कुमार, फागु चौहान, मुन्ना सहनी और पप्पू बीन के रूप में की गई है। इनमें अशोक कुमार की स्थिति गंभीर है। पीडि़तों की चीख-पुकार के कुछ ही देर बाद लागों की भीड़ वहां जमा हो गई। जिसके बाद गांव के ही इब्राहिम की झोपड़ी में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने शनिवार की रात बकरी का शिकार किया। उसके बाद रात भर वहीं रहा। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वे पहुंचे। उसी समय हमला बोल दिया।

यहां देखें वीडियो
सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी प्रयास जारी है। लोगों ने कहा कि तेंदुए ने पहले बकरी काे अपना शिकार बनाया इसके बाद लोगों पर हमला किया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
Source: Jagran









Be First to Comment