खबर दानापुर के फुलवारी शरीफ से है, जहां बिहटा थाना क्षेत्र से भागे प्रेमी जोड़े को प्रेमी के मौसा ने लेकर थाने पहुंचा दिया। थाने पर पहुंचते ही प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

फुलवारीशरीफ थाने पर जैसे ही प्रेमी जोड़ा पहुंचा, प्रेमिका ने थाने में ही गाली-गलौज और हंगामा शुरू कर दिया। वह कब किसे गाली दे दे रही थी, यह कहना मुश्किल हो गया।

पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह से शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी। इस दौरान प्रेमिका ने थाने से भागने की भी कोशिश की। वह इतने पर ही नहीं रूकी, प्रेमी को लेकर थाने से भागने की कोशिश भी की।

इस दौरान थाने में काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। बाद में प्रेमी ने ही उसे शांत कराया और प्रेमी ने जब पुलिस वालों की बात मामने को कहा, तब जाकर शांत हुई।
















Be First to Comment