बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अगले माह कई कार्यक्रम होंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। वहीं, उनकी जीवनी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से इस बार अंबेडकर जर्नल का भी प्रकाशन किया जाएगा। गुरुवार को कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर की अध्यक्षता में हुई अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति ने कहा कि कोरोना काल नहीं होता तो इसी माह बड़ा कार्यक्रम होता।
14 अप्रैल को सामान्य कार्यक्रम होंगे। लेकिन मई में दो दिवसीय सेमिनार होंगे, जिसमें देशभर से अंबेडकर के जानकार एवं विद्वानों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, दर्शनशास्त्र विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर के विचारों पर राष्ट्रीय संविमर्श होगा। अंबेडकर जर्नल प्रकाशित करने की योजना बनाई गई है। कॉलेजों से शोध आलेख मंगाए जाएंगे।
सभी कॉलेजों में अंबेडकर के विचारों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कॉलेजों में प्रथम आने वाले विवि की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, सामाजिक दायित्व के तहत गोद लिए गए मझौलिया स्कूल के गरीब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अंबेडकर आयोजन समिति रोडमैप तैयार करेगी। मौके पर विवि इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार, डीन डॉ. अभय कुमार, डॉ. ललित किशोर, डॉ. विजय जायसवाल, संयोजक उमा शंकर दास, डॉ. राम इकबाल राम, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।















Be First to Comment