Press "Enter" to skip to content

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 200 पोषण आहार किट का वितरण, जरूरतमंद मरीजों को मिला पोषण का सहयोग

मुजफ्फरपुर। नव अंकुर एंड सविता सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सदर अस्पताल के चयनित टीबी मरीजों के बीच 200 पोषण आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल के मीटिंग हॉल में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।

संस्था के पूर्व वार्ड पार्षद एवं समाजसेवी विजय कुमार झा ने बताया कि टीबी मरीजों के बेहतर पोषण एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए 200 राशन किट तैयार की गई। प्रत्येक किट में 3 किलोग्राम आटा, 1 किलोग्राम चावल, दाल, सत्तू, चना सहित लगभग 7 से 8 आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई, ताकि मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के उद्देश्य से वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीधे सदर अस्पताल में किया गया। संस्था का मानना है कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और इसी सोच के साथ यह सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सी. के. दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्राचार्य बबली सिंह, सत्यम कुमार, पंकज कुमार शाही, दिलीप कुमार, चंद्र प्रकाश गुप्ता, रूपेश कुमार झा, पूर्व पार्षद राजकुमार (राजू), वीरेंद्र झा एवं सतीश कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

विजय कुमार झा ने बताया कि नव अंकुर एंड सविता सोशल वेलफेयर सोसाइटी वर्ष 2004 से स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। संस्था समय-समय पर मोतियाबिंद मरीजों के उपचार में सहयोग, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण, छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा तथा अन्य सामाजिक एवं मानवीय कार्यों का संचालन करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था जनहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

अंत में संस्था की ओर से आम लोगों से अपील की गई कि वे टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और उन्हें पोषण एवं उपचार संबंधी सहयोग प्रदान करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *