Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में श’राब तस्क’री का अनोखा तरीका बेनकाब, सीमेंट के पिलर के नीचे छिपाई गई थी विदेशी शरा’ब

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर पुलिस ने शरा’ब तस्क’री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शरा’ब बरामद की है। तस्क’रों ने शरा’ब की खेप को छिपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस के अनुसार, ट्रक के ढाले में विदेशी शरा’ब की बड़ी खेप छिपाकर उसके ऊपर काले रंग का तिरपाल बिछाया गया था। इसके बाद तिरपाल के ऊपर सीमेंट के बने बड़े-बड़े पिलर और ब्लॉक रख दिए गए थे, ताकि जांच के दौरान किसी को श’राब होने का संदेह न हो।

सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान सीमेंट के पिलरों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी श’राब की खेप बरामद कर ली गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।मामले में शामिल तस्क’रों की पहचान और गिरफ्ता’री के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शरा’ब तस्क’री के खिला’फ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवै’ध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का मानना है कि तस्क’रों ने श’राब की खेप को छिपाने के लिए सुनियोजित तरीके से सीमेंट के पिलरों का इस्तेमाल किया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उनका पूरा नेटवर्क बेनकाब हो गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *