Press "Enter" to skip to content

एक मा’ह में चौथी बार CM नी’तीश ने की का’नून-व्यस्था की समी’क्षा, बोले- जल्द स्थि’ति होगी बेह’तर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि निश्चित रूप से बिहार में कानून व्यवस्था जल्द और बेहतर होगी। राज्य में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। एक-एक बिंदु पर डिटेल सर्वेक्षण हमलोग कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था पर हम पूरी बात कर चुके हैं। पर, उसे वहीं तक छोड़ कर नहीं जाएंगे। हर चीज को हम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को अचानक सरकार पटेल भवन पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों के संग बैठक की। एक माह के अंदर विधि व्यवस्था पर यह उनकी चौथी बैठक थी।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय तथा आपदा प्रबंधन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सरदार पटेल भवन का निर्माण कराया गया है, जिसमें पुलिस मुख्यालय और आपदा प्रबंधन का काम होता है। पहले भी यहां हम कुछ कार्यक्रम के सिलसिले में आए हैं। यहां हर रोज आना संभव नहीं है, हम कोशिश करेंगे कि यहां आते रहें। आज आकर कई विषयों पर हमने चर्चा की है, पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में बने अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाएं। प्रशिक्षण की सारी व्यवस्था अकादमी के अंदर ही उपलब्ध करें। अकादमी परिसर में उपलब्ध प्राकृतिक जल संरचनाओं को अच्छी तरह से वि’कसित करें। अकादमी को गंगा नदी का पानी भी उप’लब्ध कराया जाएगा। यहां बनाए जा रहे फॉरें’सिक लैब को जल्द ही पूरी तरह से कार्या’न्वित करें। फॉ’रेंसिक लैब में ट्रेनिंग के साथ पुलिस अनु’संधान के लिये जांच की भी व्यव’स्था हो। बिहार में ही पुलिस के सभी प्रका’र के विशिष्ट प्रशिक्षण की व्यव’स्था करें। स्पेश’लाइज्ड ट्रेनिंग के लिए स्थानों को चिन्हित करें। राज्य सरकार सभी प्रकार के संसा’धन उपलब्ध कराएगी।

पुलिस आधुनिकी’करण के लिए वि’स्तृत योजना बनाएं।

मुख्य’मंत्री ने पदाधिका’रियों को निर्देश दिया है कि पुलिस आधुनि’कीकरण के लिये विस्तृत योजना बनायें। केन्द्र सरकार से इस मद में मिल’ने वाली राशि के अला’वा राज्य सरकार भी अपने मद से अति’रिक्त राशि देगी। मुख्यमंत्री ने सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसी’टीवी कैमरे जल्द से जल्द लगा’एं। ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत हो। बैठक के दौरान पुलिस महानिदे’शक, प्रशिक्षण आलोक राज ने ब’ताया कि भूमि सुधा’र एवं भूमि विवा’दों से संबंधित विवादों के नि’पटारे के लिए पुलिस पदाधि’कारियों को जनवरी में अनुग्रह नारा’यण सिंह समाज अध्ययन सं’स्थान, पटना में प्रशि’क्षण दिया जाएगा।

एडीजी सह निदेशक बिहार पुलिस अकादमी, राज’गीर भृगु श्रीनिवा’सन ने प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि बिहार पुलि’स अकादमी, राजगीर में 150 पुलि’स उपाधीक्षक, 2000 पुलिस अवर निरीक्षक, 300 उत्पाद निरीक्षक ने प्रशिक्ष’ण प्राप्त किया है। मई, 2020 से अब तक 24 पु’लिस उपाधीक्षक एवं 1600 पुलिस अवर निरी’क्षकों को ऑन’लाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, एडीजी, एससीआरबी एंड मॉर्डनाइजेशन एनके आजाद, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, अनुपम कुमार, मुख्य’मंत्री के विशेष कार्य पदा’धिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधि’कारी मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *