राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी की जांच बुधवार को की गई। चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रिम्स के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग के पांचवे तल्ले में जांच के लिए लाया गया। यहां डाक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद के फोर्थ स्टेज किडनी की जांच की गई। उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से व्हील चेयर की मदद से कार्डियोलॉजी बिल्डिंग लाया गया।
लालू प्रसाद की किडनी को लेकर आई सूचना के बाद उनके समर्थकों को सकते में डाल दिया था। किडनी की स्थिति की जांच के लिए बुधवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पेइंग वार्ड से निकाल कर सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के पांचवें तल्ले स्थित यूरोलॉजी विभाग ले जाया गया। यहां उनका अल्ट्रासाउंड किया गया।
लालू प्रसाद की किडनी की समस्या को देखते हुए अल्ट्रासाउंड के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट से सलाह ली गई थी। यूरो’लॉजी विभाग में अल्ट्रा’साउंड करके दे’खा गया है। मौ’खिक रूप से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुता’बिक उनकी किडनी की स्थिति यथा’वत है। अब रिपोर्ट का इंतजा’र है। रि’पोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति का आक’लन किया जा सकेगा।

बुधवार को पेइंग वार्ड से निकाल’कर कॉटेज के रास्ते मेडि’सिन डॉ. सीबी शर्मा यूनिट से व्हील चेयर से ही यूरो’लॉजी वि’भाग ले जाया गया था। करीब एक घंटे की जां’च के बाद उन्हें वापस बरि’यातू थाना और जेल द्वारा सुर’क्षा में लगाए गए पुलिस’कर्मियों द्वारा पेइंग वार्ड पहुं’चाया गया।
जानकारी के अनु’सार, सोमवार को नेफ्रोलॉ’जिस्ट डॉ. प्रज्ञा पंत घो’ष ने पेइंग वार्ड जा’कर लालू प्रसा’द की हेल्थ रिपो’र्ट की रिव्यू की थी। रिव्यू के बाद उन्हों’ने ही अल्ट्रा’साउंड की सला’ह दी थी। अल्ट्रा’साउंड से ही किडनी की वर्तमान स्थि’ति पता चल सकेगी। बुध’वार को लालू प्रसा’द के अल्ट्रा’साउंड के दौरान यूरोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अरशद जमाल, डॉ. राणा प्रताप, रेडियो’लॉजी विभाग के एच’ओडी डॉ. सुरेश टोप्पो, मेडि’सिन विभाग के डॉ. डीके झा और रिम्स के चिकि’त्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप मौजूद थे।









Be First to Comment