श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन विशेष ट्रेनों के संचालन से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. इन ट्रेनों का संचालन आसनसोल-जयनगर,रक्सौल–देवघर और इतवारी-मधुपुर के बीच किया जाएगा.

वहीं जानकारी देते हुए पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक (कुल 14 फेरे) रात 9:00 बजे जयनगर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 05598 आसनसोल-जयनगर स्पेशल प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक (कुल 14 फेरे) दोपहर 1:00 बजे आसनसोल से खुलकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे जयनगर पहुंचेगी. पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर,जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. ट्रेन में जनरल द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

जबकि गाड़ी संख्या 05545 रक्सौल-देवघर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक (कुल 14 फेरे) रात 12:30 बजे रक्सौल से चलकर उसी दिन शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05546 देवघर-रक्सौल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को शाम 6:05 बजे देवघर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्र में बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. ट्रेन में जनरल द्वितीय श्रेणी और स्लीपर क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे.










Be First to Comment