मुजफ्फरपुर के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत गौशाला रोड स्थित शक्तिनाथ मंदिर से इमली चौक तक गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत लगभग 100 पौधों का सुरक्षित रूप से रोपण किया गया।


इस अभियान का आयोजन समाजसेवी सोनी तिवारी एवं बबलू तिवारी के सहयोग और पहल पर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला साहू ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और गायत्री परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

इस अवसर पर जोन समन्वयक शशिभूषण ठाकुर, व्यवस्थापक आचार्य ललितेश्वर प्रसाद सिंह, मुरली मनोहर सिंह, बद्री ओझा, कृष्णकांत वर्मा, रामयाद त्रिवेदी, अरुण शाही, ओम प्रकाश गुप्ता, जानकी श्रीवास्तव, किरण देवी, विमला देवी, रजनी देवी, मीना शराफ एवं रश्मि देवी सहित गायत्री परिवार के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।









Be First to Comment