श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की शाम एक महिला मरीज की मौ’त के बाद जमकर हं’गामा हो गया। मृ’तका के परिजनों और उनके साथ पहुंचे लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर इमरजेंसी वार्ड में तोड़फो’ड़ की, स्वास्थ्यकर्मियों से बद’सलूकी की और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि करीब दो घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी निवासी मो. सोनू की 35 वर्षीय पत्नी शबनम खातून को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल से रेफर कर मंगलवार दोपहर SKMCH लाया गया था। चिकित्सकों ने परिजनों के अनुरोध पर तत्काल महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि लगातार प्रयास के बावजूद शाम करीब साढ़े छह बजे महिला की मौ’त हो गई।

महिला की मौ’त के बाद अस्पताल में उस समय तना’व बढ़ गया जब श’व को लेकर अफ’वाह फैल गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने मौ’त की पुष्टि के बाद औपचारिक प्रक्रिया के तहत ईसीजी कराने की बात कही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने यह अफ’वाह फैला दी कि अस्पताल प्रशासन श’व को गायब करने की कोशिश कर रहा है।
अफ’वाह फैलते ही मृतका के परिजनों ने अपने परिचितों और ग्रामीणों को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में करीब 40 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी वार्ड के बाहर और अंदर हं’गामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति हिं’सक हो गई। हंगा’मा कर रहे लोगों ने अस्पताल में तोड़’फोड़ की और चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ध’क्का-मु’क्की और बदस’लूकी की। अचानक हुए इस घट’नाक्रम से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। कई मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ और इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख कंट्रोल रूम के हेल्थ मैनेजर सचिन चंचल ने तत्काल SKMCH ओपी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अहियापुर थाना की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब हंगा’मा नहीं रुका तो हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को अस्पताल परिसर से हटाया गया। इसके बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए और इमरजेंसी सेवाएं फिर से शुरू कराई गईं।












Be First to Comment