Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर डबल म’र्डर: घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरह’मी से ह’त्या

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में सोमवार शाम हुई एक दिल दहला देने वाली वार’दात ने पूरे इलाके को दह’ला दिया। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में अप’राधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्म’म ह’त्या कर दी। शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह सुनियोजित ह’त्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को घट’नास्थल से ऐसे कई सुराग मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ वा’रदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

घट:ना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी। बाद में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घ’टनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर का श’व घर के ग्राउंड फ्लोर पर मिला। उनके शरीर पर चा’कू से कई वा’र किए गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई। वहीं उनकी पत्नी नीलम कुंवर का श’व घर की छत पर मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि उनकी गला घों’टकर ह’त्या की गई, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ’त के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। दोनों की ह’त्या अलग-अलग जगह किए जाने से यह माना जा रहा है कि अप’राधियों ने पहले एक को निशाना बनाया और फिर दूसरे की ह’त्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने मामले में कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वा’रदात को दो सं’दिग्ध अपरा’धियों ने अंजाम दिया। दोनों अ’पराधी अपने साथ झोला, ग्लव्स (दस्ताने) और टेप लेकर आए थे।जांच के दौरान घट’नास्थल से ग्लव्स और झोला बरा’मद किया गया है। वहीं मृ’तक अशोक कुंवर के चेहरे पर टेप बांधने के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपरा’धियों ने पहले उन्हें काबू में करने की कोशिश की और फिर चा’कू से हम’ला कर दिया। पुलिस का अनुमान है कि पूरी वा’रदात करीब शाम साढ़े चार बजे के आसपास हुई। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी की अलग-अलग फ्लोर पर ह’त्या की गई।

एसएसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान संपत्ति वि’वाद की बात भी सामने आई है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि अभी किसी एक वजह को ह’त्या का कारण मानना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर एक साथ जांच कर रही है। इनमें संपत्ति विवा’द, आपसी रं’जिश, लूट”पाट का वि’रोध और अन्य व्यक्तिगत कारण शामिल हैं। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *