Press "Enter" to skip to content

19.75 KM का सपना पूरा! तैयार हुआ बिहार का सबसे बड़ा 6 लेन पुल; PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब राज्य सरकार ने केंद्र से पुल का जल्द उद्घाटन कराने का अनुरोध किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस ऐतिहासिक परियोजना का लोकार्पण कराया जाएगा।

यह पुल गंगा नदी पर बनाया गया है और इसकी कुल लंबाई करीब 19.75 किलोमीटर है। यह पटना जिले के कच्ची दरगाह (एनएच-30) को वैशाली जिले के कल्याणपुर चकसिकंदर (एनएच-103) से सीधे जोड़ेगा। पुल चालू होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान और तेज हो जाएगा।

फिलहाल पटना से वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के कई जिलों में जाने वाले लोगों को महात्मा गांधी सेतु या अन्य मार्गों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन मार्गों पर अक्सर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल शुरू होने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक और तेज रास्ता मिलेगा, जिससे यात्रा का समय घटेगा और ईंधन की भी बचत होगी।कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के चालू होने के साथ ही यह गंगा नदी पर बिहार का नौवां प्रमुख पुल होगा। इससे राज्य के सड़क नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी। यह परियोजना केवल पटना और वैशाली ही नहीं, बल्कि उत्तर बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पुल के शुरू होने से माल ढुलाई तेज होगी और उद्योग-व्यापार को भी बड़ा फायदा मिलेगा। कृषि उत्पादों, औद्योगिक सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन कम समय में हो सकेगा। इससे स्थानीय कारोबारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी लाभ मिलेगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *