Press "Enter" to skip to content

बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 14 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक देखने को मिल सकती हैं। सोमवार को भभुआ, गोपालगंज, रोहतास और पश्चिम चंपारण के कुछ इलाकों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, सीवान और वैशाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से शुरू होने वाला यह बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही वर्षा से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *