Press "Enter" to skip to content

बिहार में मानसून का बड़ा धमाका! पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

बिहार में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद अब राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार, 19 जुलाई के लिए बड़ा अलर्ट जारी करते हुए पटना, गया, बेगूसराय समेत 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं, वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण बिहार में इस बार मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने बेगूसराय, गया, जमुई और नवादा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलजमाव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना, नालंदा, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, बक्सर, अरवल, शेखपुरा और किशनगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो झारखंड और गंगा के मैदानी क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर भी बिहार पर पड़ रहा है। यही वजह है कि राज्य में मानसून की गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *