Press "Enter" to skip to content

कर्तव्य, अनुशासन की नई पहचान….वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर कार्यालय में पिपिंग समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए आज का दिन गौरव और सम्मान का रहा। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामय पिपिंग समारोह के दौरान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सहायक अवर निरीक्षक यानी एएसआई के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने नवपदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार अलंकृत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और सेवा के प्रति बढ़ी हुई जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, आमजन का विश्वास बनाए रखने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह समारोह मुजफ्फरपुर पुलिस की पेशेवर कार्यशैली, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा भावना का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *