Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में है’वानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के वि’वाद में चचेरे भाई की पी’ट-पी’टकर ह’त्या, 4 साल पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर जिले के रहीमपुर रक्सा गांव में महज दो हजार रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ वि’वाद इतना बढ़ गया कि एक चचेरे भाई ने दूसरे भाई की पी’ट-पीट’कर ह’त्या कर दी. मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजय पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह संजय अपने चचेरे भाई सीताराम पासवान उर्फ राजा के साथ गांव के चौर में मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान सीताराम ने संजय से 2 हजार रुपये मांगे. संजय द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

देखते ही देखते वि’वाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मार’पीट शुरू हो गई. आरो’प है कि सीताराम ने संजय की बे’रहमी से पि’टाई कर दी. गंभीर चो’ट लगने के कारण संजय की मौके पर ही मौ’त हो गई. मामूली रकम को लेकर हुई इस घ’टना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

ह’त्या के बाद आरो’पी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पक’ड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आ’रोपी सीताराम पासवान उर्फ राजा को गिरफ्ता’र कर लिया. श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि संजय पासवान की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी. उसकी कोई संतान नहीं थी और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौ’त के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शो’क का माहौल है और लोग इस घट’ना को लेकर स्तब्ध हैं.

थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसे के लेन-देन को लेकर विवा’द की बात सामने आई है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरो:पी को गिर’फ्तार कर लिया गया है. घट’नास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.वहीं एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि भाई द्वारा भाई की ह’त्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में दो हजार रुपये के वि’वाद की पुष्टि हुई है. आरो’पी से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर गहन जांच जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *