Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का ख’तरा बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट

मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेपाल से पानी छोड़े जाने और जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है। इसका असर कटरा, औराई और गायघाट प्रखंड के निचले इलाकों में दिखाई देने लगा है।

कई जगहों पर बाढ़ का पानी फैलने से बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों के स्कूल, थाना परिसर और अन्य सरकारी स्थानों पर भी पानी का असर दिखने लगा है। कई स्कूल परिसरों में पानी भर गया है, जिससे छात्रों के आवागमन में परेशानी हो रही है।

बाढ़ की स्थिति के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीपा पुल का अप्रोच मार्ग पानी में डूबने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति नदी पार करते नजर आ रहा है।

डीएम ने बताया कि प्रखंड स्तर के अधिकारियों को पीपा पुल और नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं किया है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *