Press "Enter" to skip to content

बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीर

बिहार में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। राज्य सरकार ने भागलपुर जिले के सुलतानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैवीनाथ धाम से बिहार-झारखंड सीमा के दर्दमारा तक लगभग 40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 534.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण का जिम्मा बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) को सौंपा गया है और निर्माण कार्य इस वर्ष नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, यह परियोजना स्टेट हाईवे-22 के किमी-0 से किमी-40 तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से जुड़ी है। प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब निविदा (टेंडर) प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन होगा और उसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।

फोरलेन सड़क बनने से सुलतानगंज, अजगैवीनाथ धाम, तारापुर, संग्रामपुर, बेलहर, कटोरिया, चांदन सहित बिहार-झारखंड सीमा से जुड़े कई क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था पहले से बेहतर हो जाएगी। वर्तमान में इन इलाकों में यातायात का दबाव अधिक रहता है, जिससे लोगों को लंबा समय और जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। नई सड़क बनने के बाद यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *