राज्य के पूर्व मंत्री व कांटी विधायक अजीत कुमार ने मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी से मिलकर कांटी एवं मड़वन प्रखंड के राशन कार्ड से वंचित 10 हजार गरीब परिवार को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।


मंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक कुमार ने उन्हें बताया कि कांटी व मड़वन प्रखंड के हजारों पात्रता रखने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड से प्रशासन के द्वारा काट दिया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे क्षेत्र के गरीब लोग काफी परेशान है।
कुमार के द्वारा खाद्य आपूर्ति मंत्री को सौंप गए ज्ञापन में तत्काल पात्रता रखने वाले वैसे लोग जिनका नाम राशन कार्ड से विलोपित किया गया है, उसे पुन: जुड़वाने के साथ ही कांटी विधानसभा क्षेत्र के कांटी व मड़वन प्रखंड में 10 हजार गरीब परिवार को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। श्री कुमार के मांग के आलोक में मंत्री अशोक चौधरी ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।










Be First to Comment