मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।जिसमें पिछले कार्यक्रम की समीक्षा की गयी और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी।


बैठक के मुख्य निर्णय:
मन की बात:आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
डिजिटल लर्निंग: विधानसभा वार मंडलों में डिजिटल लर्निंग के लक्ष्य को समय पर पूरा करने (प्रति मंडल 100 से अधिक) पर सहमति बनी।
मोर्चा प्रवास: सभी मोर्चा अध्यक्षों को जिले में प्रवास कर अपने मंडलों में कम से कम 50 की संख्या अनिवार्य रूप से पूरी करने का निर्देश दिया गया।
लक्ष्य: संगठन के सभी कार्यक्रमों को प्रदेश के निर्देशानुसार संचालित करना और डिजिटल लर्निंग में जिले को अव्वल बनाना प्राथमिकता है।
बैठक में उपाध्यक्ष अशोक झा, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, फेकु राम, महामंत्री मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा,मंत्री पारितोष सिंह, बिकाऊ यादव, रितु आनंद, लालबाबू सहनी, कोषाध्यक्ष संजय चूड़ीवाल, सह-कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम् ठाकुर, कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार,मोर्चा अध्यक्ष दीवाकर शर्मा, अफ़रीदी रहमान, ओमकार पासवान, डॉ. मोनालिसा राय, विधानसभा संयोजक आशिष पिन्टु, अंकज कुमार, सतीश कुमार, अशोक कुमार सिंह, सूरज मुखिया व बाबी कुमारी आदि उपस्थित रहे।











Be First to Comment