रांची से पटना को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी ट्रेन के इंजन के सहारे चली. ट्रेन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह नौबत आई. मालगाड़ी ट्रेन में तकनीकी खराबी बरकाकाना स्टेशन पर आई थी. इसके बाद वही से मालगाड़ी के इंजन के सहारे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गया जंक्शन और फिर पटना के लिए रवाना हुई.

रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 22350 में रविवार की देर रात को तकनीकी खराबी आ गई. बताया जाता है, कि इंजन में गड़बड़ी आ गई थी. इंजन में तकनीकी गड़बड़ी तब आई, जब बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बरकाकाना को पहुंची थी. इंजन में खराबी के कारण वदे भारत एक्सप्रेस को बरकाकाना स्टेशन पर रोका गया.
वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाया गया. मालगाड़ी के इंजन के सहारे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गया जंक्शन को पहुंची. इंजन में आई गड़बड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी के इंजन की मदद से करीब ढाई घंटे विलम्ब से गया जंक्शन को पहुंची. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.












Be First to Comment