Press "Enter" to skip to content

बिहार में उफान पर बोडहा नदी, पुल नहीं होने से पांच पंचायतों का संपर्क टूटा

पश्चिम चंपारण लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गौनाहा प्रखंड की बोडहा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में पानी बढ़ते ही बेलसण्डी पंचायत के टिकुल टोला स्थित बोडहा नदी पर पुल नहीं होने का मुद्दा फिर से सामने आ गया है। नदी उफान पर होने से आसपास की करीब पांच पंचायतों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थरूहट क्षेत्र के लिए बोडहा नदी पर पुल का निर्माण वर्षों से लंबित है। बरसात के मौसम में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है और लोगों का मुख्य बाजार नरकटियागंज से संपर्क लगभग टूट जाता है। मजबूरी में ग्रामीणों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 15 वर्षों में कई नेता, विधायक और सांसद चुनाव के दौरान टिकुल टोला पहुंचकर बोडहा नदी पर पुल निर्माण का आश्वासन देते रहे। हर बार इसे प्राथमिकता बताई गई, लेकिन आज तक पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे लोगों में सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *