Press "Enter" to skip to content

भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर से जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी आयोजित

भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के सभागार में महिलाओं/लड़कीयों के बीच फैल रही सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरुकता लाने हेतु एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. डॉ मधु सिंह, प्राचार्या रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय ने की।

इस विषय के प्रमुख वक्ता डॉ एच एन भारद्वाज और डॉ अनुराधा भारद्वाज रहें। डॉ अनुराधा भारद्वाज ने सर्वाइकल कैंसर के, लक्षणों, कारणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। सफाई और वैक्सीन की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बचाव के लिए तीन वैक्सीन को समय पर लेना चाहिए। इसका मुख्य कारण कम आयु में लड़कियों की शादी और मां बनना है। बाद में महाविद्यालय की लड़कियों ने डा अनुराधा से अपने अपने समस्याओं का जानकारी देकर समाधान प्राप्त किया।

इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विधार्थियों ने हिस्सा लिया। स्वामी विवेकानंद शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डा नवनीत शांडिल्य, सचिव डा सुमन झा,कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, सेवा के संयोजक संजय शर्मा आदि उपस्थित रहें। मंच का संचालन सचिव सुमन झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डा नवनीत शांडिल्य ने किया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *