Press "Enter" to skip to content

बिहार में शुरू हुई हेली-टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान

बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार 18 जुलाई 2026 से हेली-टूरिज्म सेवा शुरू करने जा रही है। इस नई पहल के तहत पर्यटक अब पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जैसे प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जबकि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो गई है।

पर्यटन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026’ रखा है। इसका उद्देश्य राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटकों की संख्या बढ़ाना और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

योजना के पहले चरण में तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण का वाल्मीकिनगर, नालंदा का राजगीर और कैमूर जिले का मां मुंडेश्वरी मंदिर एवं करमचट डैम क्षेत्र शामिल हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, प्रत्येक उड़ान में अधिकतम पांच पर्यटकों को यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *