Press "Enter" to skip to content

बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना

रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को बीच सफर में तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। प्रीमियम श्रेणी की इस ट्रेन के अचानक खराब होने से यात्रियों को लंबी देरी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी बन गई कि ट्रेन को अंततः मालगाड़ी के इंजन की मदद से बरकाकाना, गया होते हुए पटना लाया गया। निर्धारित समय से काफी देर बाद ट्रेन रात करीब डेढ़ बजे पटना जंक्शन पहुंची।

जानकारी के अनुसार, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) रविवार शाम लगभग 4:15 बजे रांची से रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद मेसरा स्टेशन के पास ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। लोको पायलट ने मौके पर ही खराबी दूर करने की कोशिश की और कुछ देर बाद ट्रेन आगे बढ़ी, लेकिन थोड़ी दूरी तय करने के बाद फिर रुक गई।बताया गया कि ट्रेन के एमआर प्रेशर सिस्टम में खराबी आने के कारण उसकी गति प्रभावित हो गई। इसके बावजूद चालक ने सावधानी के साथ ट्रेन को किसी तरह बरकाकाना स्टेशन तक पहुंचाया। वहां रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने लगभग एक घंटे तक मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *