कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण सुपौल में नदी के जलप्रवाह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार दोपहर दो बजे तक कोसी बराज पर 1,30,760 क्यूसेक जलप्रवाह रिकॉर्ड किया गया, जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र में यह 97,475 क्यूसेक दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोसी बराज के 56 में से 17 फाटक खोलकर पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।
मुख्य अभियंता, वीरपुर के कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार वर्तमान में तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी वरीय अधिकारी नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके अलावा 2,600 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी नहर में छोड़ा जा रहा है, जबकि शेष 1,28,160 क्यूसेक पानी बराज के खुले फाटकों के माध्यम से डाउन स्ट्रीम में प्रवाहित किया जा रहा है।
बाढ़ अवधि के 42वें दिन रविवार सुबह 8 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह 94,100 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) और कोसी बराज पर 1,25,110 क्यूसेक (स्थिर) दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह बढ़कर 96,150 क्यूसेक और कोसी बराज पर 1,30,760 क्यूसेक पहुंच गया।









Be First to Comment