सावन माह में आयोजित होने वाले निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को शिव सेवा समिति, मुजफ्फरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रज्जू साह लेन स्थित समिति के सदस्य अनिल झा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में शिविर की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति से जुड़े नए सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत भी किया गया।

समिति ने बताया कि पिछले 17 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में एनएच-22 स्थित शंभू मार्केट, चंद्रहट्टी (मुजफ्फरपुर) में भव्य निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य दूर-दराज़ से आने वाले शिवभक्तों को निःस्वार्थ सेवा, सहयोग एवं सम्मान प्रदान करना है।

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, भोजन प्रसाद, चाय, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कांवरियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो सके।
समिति के संयोजक मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि यह सेवा शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की आराधना का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा एवं सेवा-भाव से शिवभक्तों की सेवा में समर्पित हैं। साथ ही समाजसेवियों एवं युवाओं से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता निभाने की अपील की।

बैठक में अनिल झा, संजय कुमार मुन्ना, टुनटुन शर्मा, रणधीर कुमार, अभिषेक चंद्रा, लखींद्र शाह, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, मनीष कुमार, सनी कुमार, अमित कुमार, रघुवीर शाह, राजीव कुमार, भोला पटेल, चंदन कुमार, राजन सिंह, दीपक पांडे, रतन कुमार झा तथा राजेश कुमार महतो सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।












Be First to Comment