बिहार में पूर्ण श’राबबंदी लागू होने के बावजूद पुलिस विभाग के एक जवान पर श’राब पीने का मामला सामने आया है। राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की हालत में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान मेडिकल परीक्षण में शरा’ब सेवन की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, घट’ना रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक पुलिसकर्मी संदि’ग्ध अवस्था में दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और संबंधित जवान की पहचान विनोद राम के रूप में की।

वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद पुलिस टीम ने विनोद राम को हिरा’सत में लिया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। मेडिकल जांच में श’राब पीने की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आ’रोपी पुलिसकर्मी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों से अनुशासन और नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में यदि कोई पुलिसकर्मी स्वयं कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ भी उसी तरह कार्रवाई की जाती है, जैसी किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ की जाती है। बताया जा रहा है कि विनोद राम का नाम इससे पहले भी श’राब सेवन से जुड़े एक मामले में सामने आ चुका है। उस समय विभागीय स्तर पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया था। अब एक बार फिर श’राब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।








Be First to Comment