बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 27 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रभावित जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज हवा और मेघगर्जन की संभावना है।















Be First to Comment