मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी एवं प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना ठाकुर को गो’ली मा’रने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वार’दात को उनके पड़ोसी सुबोध तिवारी ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घ’टना के पीछे जमीन विवा’द की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गो’ली मारने के बाद आरो’पी हथि’यार के साथ पास के लीची बागान में छिप गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। आ’रोपी की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।

सर्च ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर अभियान चला रहे हैं। पुलिस किसी भी संभावित ह’मले से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिर’फ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्ता’र कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि गुरुवार को शेरूकाही चौक स्थित दुकान में घुसकर मुन्ना ठाकुर को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घा’यल कारोबारी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।













Be First to Comment