मुजफ्फरपुर में अप’राधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए बड़ी वा’रदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला पानापुर करियात थाना क्षेत्र का है, जहां शेरूकाही चौक पर अपरा’धियों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी को निशाना बनाया है। अपरा’धियों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी को उसके पिता के सामने ही गो’ली मा’र दी। इस दुस्साहसिक घट’ना के बाद पूरे इलाके में दहश’त का माहौल व्याप्त हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घा’यल व्यवसायी की पहचान मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है, जो शेरूकाही चौक पर अपनी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। घट’ना के वक्त मुन्ना अपने पिता महेश ठाकुर के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान घात लगाए अपरा’धियों ने दुकान के भीतर प्रवेश किया और ताबड़’तोड़ फाय’रिंग शुरू कर दी। अप’राधियों की एक गो’ली सीधे मुन्ना को लगी, जिसके बाद वह खू’न से लथ’पथ होकर वहीं गिर पड़े। वार’दात को अंजाम देने के बाद अप’राधी हथि’यार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
गंभी’र रूप से घा’यल व्यवसायी मुन्ना को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। घा’यल के पिता और सेवानिवृत्त शिक्षक महेश ठाकुर ने बताया कि इस खूनी खेल के पीछे एक स्थानीय शरा’ब कारोबारी का हाथ है। उन्होंने सीधे तौर पर श’राब मा:फिया पर गो’ली मार’ने का आ’रोप लगाया है।
घट’ना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटना’स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गो’लीबारी की घट’ना हुई है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरो’पियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और अपरा’धियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।












Be First to Comment