Press "Enter" to skip to content

मुज़फ्फरपुर नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

मुज़फ्फरपुर नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगरहित एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पूर्व बैठकों की कार्यवाही प्रतिवेदन (ATR) की समीक्षा, जुब्बा सहनी पार्क अवस्थित जर्जर पानी टंकी ध्वस्तीकरण के पश्चात खाली भूमि पर डेडिकेटेड बॉटनिकल गार्डन विकसित करने पर विचार, नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर महान विभूतियों की प्रतिमा एवं ऐतिहासिक धरोहरों के अनुरक्षण, श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों, नई स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

जनहित सर्वोपरि है।  नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा मुज़फ्फरपुर के समग्र विकास के लिए नगर निगम निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *