मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात किन्नर का श’व मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घ’टना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की ओपी अंतर्गत आगा नगर जाने वाली सड़क की है। यहां सड़क किनारे स्थित एक सुनसान झाड़ी से पुलिस ने श’व बरामद किया है। श’व मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, श’व किसी किन्नर का लग रहा है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अ’पराधियों ने किसी अन्य स्थान पर इस वा’रदात को अंजाम दिया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां झाड़ी में फें’क दिया। घ’टनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कच्ची पक्की ओपी की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और श’व को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय किन्नर समाज की मदद से मृ’तक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
इस घ’टना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कच्ची पक्की थाना पुलिस की कार्यशैली और गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरो’प है कि इस रूट पर पुलिस की गश्ती टीम कभी-कभार ही दिखाई देती है। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ न होने के कारण इस इलाके में आए दिन आप’राधिक घ’टनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी वा’रदातों पर लगाम लग सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर टू की एसडीपीओ (SDPO) विनीता सिन्हा ने बताया कि कच्ची पक्की इलाके में एक श’व मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कह पाना जल्दबाजी होगी कि मौ’त की असल वजह क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शि’नाख्त होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर आरो’पियों को गिरफ्ता’र कर लेगी।













Be First to Comment