Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में क्रा’इम का ‘फैमिली सिंडिकेट’: दादा, पिता और पोता मिलकर बेच रहे थे स्मै’क, 1000 पुड़िया के साथ खुलासा

मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न’शे के कारोबार का ऐसा मामला उजागर किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां-दादा, पिता और पोता मिलकर स्मै’क बेचने का धंधा चला रहे थे. पुलिस ने छापेमारी कर 19 वर्षीय राहुल कुमार को 1000 पुड़िया (करीब 367.5 ग्राम) स्मै’क, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन के साथ गि’रफ्तार किया है. वहीं इस पूरे नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा दादा शिवशंकर शर्मा मौके से फ’रार हो गया. राहुल का पिता ओमप्रकाश शर्मा भी पुलिस की तलाश में है.

पुलिस के अनुसार, कालीबाड़ी रोड के पास एक झोपड़ी को स्मै’क रखने और छोटी-छोटी पुड़िया बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. पूछताछ में राहुल ने बताया कि दादा और पिता बड़ी मात्रा में स्मै’क लाते थे और उसी झोपड़ी में उसकी पैकिंग करते थे. इसके बाद तैयार पुड़ियों को बेचने का काम राहुल करता था.

छापेमारी के दौरान राहुल की जेब से 100 पुड़िया स्मै’क बरा’मद हुई. इसके बाद जब पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी ली तो बिस्तर के नीचे छिपाकर रखी गई 900 पुड़िया स्मै’क और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से अन्य जरूरी सामान भी जब्त किया.

पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे कारोबार में परिवार के तीनों सदस्य अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे थे. दादा और पिता स्मै’क खरीदने, उसकी पैकिंग करने और स्टॉक संभालने का काम करते थे, जबकि राहुल शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर ग्राहकों तक स्मै’क पहुंचाता था. घ’टना वाले दिन भी वह 100 पुड़िया लेकर सप्लाई करने निकला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

मिठनपुरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने फरार दादा शिवशंकर शर्मा और पिता ओमप्रकाश शर्मा की गिरफ्ता’री के लिए कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन दोनों फरार मिले. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बाकी आ’रोपियों को भी गिर’फ्तार कर लिया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *