Press "Enter" to skip to content

नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार के तिरहुत प्रमंडल में साफ दिखाई देने लगा है। नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई जगहों पर चचरी और पीपा पुल प्रभावित हो गए हैं, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

दरअसल, नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश ने तिरहुत प्रमंडल में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर चचरी पुल और पीपा पुल पर आवाजाही प्रभावित हुई है। निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने के बाद ग्रामीण अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। तिरहुत आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और राहत-बचाव की तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *