बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि भी मौजूद रहे. मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की.
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला. भीड़ के बीच से एक बुजुर्ग महिला ने सीधे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को नाम से आवाज लगाई. महिला ने बताया कि वह कल से एक्स-रे कराने के इंतजार में परेशान बैठी है. मंत्री ने तुरंत आगे बढ़कर खुद बुजुर्ग महिला की मदद की.
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने निरीक्षण की शुरुआत सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर से की. वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका कुशलखेम जाना. इसके साथ ही उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर साफ-सफाई सुधारने के निर्देश दिए.










Be First to Comment