बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 24 जिलों में भयंकर बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.
उत्तर और पूर्वी बिहार के प्रमुख जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है. इनमें सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज शामिल हैं.










Be First to Comment