कटिहार के जिलाधिकारी (DM)आशुतोष द्विवेदी अपनी सादगी और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, आज एक बार फिर उनकी इस सादगी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। मनिहारी अनुमंडल के कटाकोष इलाके के दौरे पर पहुंचे जिलाधिकारी ने प्रशासनिक तामझाम को दरकिनार कर कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
दौरे के दौरान डीएम आशुतोष द्विवेदी कटाकोष के एक प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां बच्चों को दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) करते देख, उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के खुद भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गये। कटिहार के जिलाधिकारी को अपने बीच बिल्कुल साधारण तरीके से जमीन पर बैठा देख बच्चे भी खुश नजर आए।

डीएम साहब सिर्फ जमीन पर बैठे ही नहीं, बल्कि उन्होंने खुद बच्चों के साथ मिलकर मिड-डे मील का स्वाद चखा और खाने की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को भोजन की क्वालिटी से कभी समझौता ना करने की सख्त हिदायत भी दी।
बिना किसी सुरक्षा घेरे या VIP ठाट-बाट के एक जिले के सबसे बड़े अधिकारी का इस तरह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाना, सादगी और संवेदनशीलता की एक बेहतरीन मिसाल बन गया है। इलाके में जिलाधिकारी के इस जमीनी अंदाज़ की जमकर तारीफ हो रही है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।











Be First to Comment