मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में तेज रफ्तार ट्रक की ट’क्कर से 20 वर्षीय युवती अंशु कुमारी की दर्द’नाक मौ’त हो गई। हाद’से के बाद गुस्सा’ए परिजनों और स्थानीय लोगों ने घंटों सड़क जाम कर दिया।
बखरी केशो गांव निवासी सर्वन सहनी की पुत्री अंशु कुमारी अपने खेत में घास लाने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौं’द दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। हा’दसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुस्से में सड़क जाम कर दी।

उन्होंने ट्रक चालक की तत्काल गिर’फ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम सड़क खाली कराने में सफल रही। 
इसके बाद श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। इस घ’टना ने स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Be First to Comment