मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी की धा’रदार हथि’यार से गला का’टकर ह’त्या कर दी। मृ’त महिला की पहचान रेंकू देवी (26) के रूप में हुई है।आ’रोपी पति मनोज दुबई में रहकर काम करता था। रविवार को वो दुबई से अपने ससुराल पहुंचा था। ह’त्या से पहले उसने पत्नी को गहने पहनने को कहा। उसके बाद धा’रदार हथि:यार से उसका गला रे’तकर मा’र डाला।

वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज कमरे की खिड़की तोड़कर भाग निकला। घ’टना साहेबगंज के राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है।मनोज दुबई में रहकर काम करता था। उसकी रिंकू से 7 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद मनोज और रिंकू को 2 बच्चे भी हुए।

मृ’तका की मां मीना देवी ने बताया, साली की शादी में शामिल होने मनोज ससुराल आया था। उसने मेरी बेटी से पूछा था कि शादी में पहनने के लिए सारे गहने लेकर आई हो। इस पर बेटी ने कहा था कि छोटी बहन की शादी है इसलिए सारे गहने लेकर आई हूं। उसके बाद मनोज ने कहा कि अब मैं दुबई नहीं जाऊंगा। घर पर ही काम करूंगा।
मनोज कुमार और बेटी रिंकू देवी के बीच सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे कुछ विवाद हुआ। तेज आवाज आने पर मैं और मेरी छोटी बेटी रिंकू के कमरे में गए। दोनों को समझाकर मामले को शांत करवा दिया। उसके बाद रिंकू के कमरे से दोनों बच्चों के लेकर मैं अपने कमरे में आ गई।सुबह करीब 5 बजे रिंकू का छोटा बच्चा जो 1.5 साल का है वो रोने लगा। मैं बच्चे को लेकर रिंकू के कमरे के पास पहुंची। बेटी को आवाज देकर गेट खोलने को कहा। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद मैंने घर वालों को बुलाया।मृ’तका की मां मीना देवी का कहना है कि दामाद मनोज मेरी बेटी की ह’त्या करके भाग गया है। इन दोनों के बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था।

ह’त्या की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घट’नास्थल से ह’त्या में इस्तेमाल हं’सिया बरामद कर लिया गया है। जांच के लिए मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है।











Be First to Comment