बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा (Dial 112) को पहले से अधिक तेज और जवाबदेह बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। आम लोगों की लगातार इस शिकायत के बाद कि कई मामलों में पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यभर में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के बाद 4 जुलाई को महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि Emergency Response Vehicle (ERV) का रिस्पॉन्स टाइम घटाकर 5 से 6 मिनट किया जाए। पहले कई जगहों पर पुलिस के पहुंचने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा था, जिसे लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी।








Be First to Comment