बिहार में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। 15 जुलाई से बिहार में हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा की शुरुआत होगी। इस नई सुविधा के जरिए पर्यटक राजधानी पटना समेत राज्य के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई नजारा ले सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के बीच आकर्षक बनाना है।
पर्यटन विभाग के अनुसार हेलीकॉप्टर सेवा 15 जुलाई से शुरू होकर फिलहाल 15 जनवरी तक संचालित की जाएगी। यह सुविधा सप्ताहांत यानी प्रत्येक शनिवार और रविवार उपलब्ध रहेगी। पर्यटक निर्धारित समय के अनुसार हेलीकॉप्टर से विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।









Be First to Comment