Press "Enter" to skip to content

बिहार में 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज; उमस और गर्मी से लोग बेहाल

बिहार में मानसून की मौजूदगी के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल तो नजर आ रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। दिन के समय तेज धूप और अधिक नमी के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कैमूर जिला राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना समेत कई जिलों में भी तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *