Press "Enter" to skip to content

बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला और बारिश हुई। राजधानी पटना समेत बेगूसराय, सीवान, मधेपुरा, सुपौल, गया, नालंदा, जहानाबाद, बगहा और पूर्णिया में बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई जिलों में बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया कि बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *