बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने बिहार के 18 जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई होगी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत नई व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए आवश्यक जमीन बिहार सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है ताकि जल्द से जल्द विद्यालयों का निर्माण शुरू हो सके।













Be First to Comment