Press "Enter" to skip to content

पटना-औरंगाबाद फोरलेन, झारखंड तक बनेगा हाईवे; केंद्र ने दिए बड़े निर्देश

बिहार में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में बिहार की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई और उन्हें तेजी से मंजूरी देकर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर सहमति बनी।

बैठक के बाद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने बताया कि पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (NH-139) को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *