Press "Enter" to skip to content

पटना वालों को मिलेगी जाम से राहत! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो

बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना मेट्रो रेल सेवा का दायरा अब जल्द बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मेट्रो परियोजना के सभी चरणों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मलाहीपकड़ी स्टेशन तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई महीने से पटना मेट्रो मलाहीपकड़ी स्टेशन तक यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इससे शहर के एक बड़े हिस्से के लोगों को राहत मिलेगी और सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सभी जरूरी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो के अलग-अलग चरणों पर एक साथ काम किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके। पटना जैसे तेजी से बढ़ते शहर में यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में मेट्रो सेवा को शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पटना में बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रमुख सड़कों, मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों और पार्किंग व्यवस्था को लेकर योजना बनाई जाएगी। मेट्रो स्टेशन के आसपास यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था, पार्किंग और कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *