मुजफ्फरपुर: रिसेप्शन समारोह की खुशियां उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गईं, जब मेहमानों के बीच मौजूद शातिर चो’र लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। लेकिन कुछ ही दिनों बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चो’री कांड का सनसनीखेज खुलासा कर पूरे गैं’ग का खेल बिगाड़ दिया।

नगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर क्लब में हुई इस वार’दात में पुलिस ने तीन आरो’पियों को गिरफ्ता’र किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कर्णफूल, कंगन, पायल, बिछिया समेत बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर आ’रोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरो’पियों ने वा’रदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस का दावा है कि यही गिरो’ह अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य आभूषण चो’री की घ टना में भी शामिल था। फिलहाल पूरे नेटवर्क और अन्य वा’रदातों से जुड़े तार खंगाले जा रहे हैं। 












Be First to Comment