Press "Enter" to skip to content

बिहार में बड़ा रेल हाद’सा टला, जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आ’ग

बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा रेल हाद’सा होते-होते टल गया. दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आ’ग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. कोच में धुआं भरने के बाद कई यात्री घबरा गए और ट्रेन रुकते ही बाहर निकलने की कोशिश करने लगे.

हालांकि लोको पायलट की सतर्कता और रेल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आ’ग पर काबू पा लिया गया. इस घ’टना में किसी यात्री के घा’यल होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट पर 13258 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस बिहिया रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान इंजन से सटे एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कोच में धुआं फैलने लगा.

धुआं बढ़ता देख यात्रियों को घ’टना की जानकारी हुई, जिसके बाद ट्रेन के अंदर ह’ड़कंप मच गया. कई यात्रियों ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया. स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को बिहिया स्टेशन पर रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

ट्रेन रुकने के बाद स्टेशन मास्टर, रेल कर्मचारी और रेल पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. आ’ग बुझाने के लिए इंजन से एक और स्टेशन से दो अग्नि’शामक यंत्र मंगाए गए. काफी प्रयास के बाद कोच में लगी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *